लाइव न्यूज़ :

Republic Day: योगी सरकार में मंत्री सुरेश पासी ने कहा- CAA के नाम पर भाई को भाई से लड़ा रहा है विपक्ष 

By भाषा | Updated: January 26, 2020 15:08 IST

उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में 71 वें गणतंत्र दिवस पर परंपरागत रूप से परेड हुई जिसमें सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन के सामने परेड की सलामी ली।पासी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने रविवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के नाम पर कुछ राजनैतिक दल देश को गुमराह करके भाई से भाई को लड़ाने में लगे हैं। पासी ने अमेठी पुलिस लाइन में 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के नाम पर सताए गए लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए सीएए बनाया लेकिन कुछ राजनीतिक दल देश की जनता को गुमराह करके भाई को भाई से लड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए यह नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पासी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इससे पूर्व, सुरेश पासी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। 

परंपरागत तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में 71 वें गणतंत्र दिवस पर परंपरागत रूप से परेड हुई जिसमें सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन के सामने परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड पथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

यह परेड चारबाग स्थित रविंद्रालय से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर परेड देखी। इस दौरान उन्होंने जय हिंद के नारे भी लगाए। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर देश और प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बलिदान से प्राप्त आजादी और देश की एकता तथा अखंडता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनागरिकता संशोधन कानूनयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया