एमपी में गिरा न्यूनतम पारा, MP में कड़ाके की ठंड दो बाद

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: December 11, 2023 01:14 PM2023-12-11T13:14:16+5:302023-12-11T13:16:21+5:30

देश के कई इलाकों में सर्दी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश में कई हिस्सों पर बादल छाए हुए हैं लेकिन न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Minimum mercury dropped in MP, severe cold in MP after two days | एमपी में गिरा न्यूनतम पारा, MP में कड़ाके की ठंड दो बाद

एमपी में गिरा न्यूनतम पारा, MP में कड़ाके की ठंड दो बाद

Highlightsएमपी में न्यूनतम तापमान में गिरावटअगले गो दिन बाद प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश में बीती रात राजगढ़ में सबसे कम न्यूनतम पर दर्ज हुआ है। राजगढ़ में 8.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ जो की सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। इसी तरीके से ग्वालियर पचमढ़ी, दतिया, उमरिया, मलाजखंड, मंडला,छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम बारे में गिरावट दर्ज की गई है।

 सबसे कम तापमान वाले शहरों पर नजर डालें तो प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ग्वालियर दतिया उमरिया गुना रायसेन में तापमान 8 से लेकर 11 डिग्री तक का दर्ज हुआ है। ग्वालियर में तापमान 9.8, पचमढ़ी में 9.2, दतिया में 10.5, उमरिया में 10.6, गुना में 11.4, रायसेन में 11.2, मंडला में 11.4, छिंदवाड़ा में 11.5 तापमान दर्ज हुआ है।

 मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में देखा जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बादल छटने के बाद अगले 48 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

 प्रदेश में अगले दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल संभाग के जिलों के साथ रायसेन, हरदा, नर्मदा पुरम में भी कोहरे के साथ धुंध रही। दिसंबर की शुरुआत से प्रदेश में न्यूनतम पर 15 डिग्री से ज्यादा था। लेकिन अब इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

 मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर दतिया भिंड मुरैना सिंगरौली और सीधी जिले में घना कोहरा जा सकता है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट  जारी किया है। साथ ही सिंगरौली सीधी रीवा अनूपपुर बालाघाट डिंडोरी छिंदवाड़ा शहडोल में बारिश की संभावना जताई गई है।

Web Title: Minimum mercury dropped in MP, severe cold in MP after two days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे