लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों से कहा, गार्डों की छंटनी और उनके वेतन में कटौती न करें

By भाषा | Updated: March 25, 2020 15:34 IST

गृह मंत्रालय ने कहा इस महामारी और बंद के चलते आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और दुकानें, मॉल और अन्य प्रतिष्ठान बंद होने के कारण निजी सुरक्षा एजेंसियां ​​प्रभावित हो सकती हैं। गृ

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने जब पहली बार कोरोना को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया था तब उन्होंने लोगों से अपील किया था कि अपने घर में काम करने वाले लोगों और अपने से जुड़े लोगों को काम पर न बुलाएं लेकिन उनके वेतन में कटौती न करें। दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी खबरें भी आयी जहां डॉक्टर किराए पर रह रहे हैं उनके माकान मालिक उनसे घर खाली करने के लिए कह रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निजी सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस महामारी के चलते 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गार्डों की छंटनी या उनके वेतन में कटौती न करें। गृह मंत्रालय ने निजी सुरक्षा उद्योग के केंद्रीय संघों, सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और अन्य को लिखे पत्र में कहा कि भारत कोविड-19 के प्रकोप के चलते एक असाधारण हालात का सामना कर रहा है।गृह मंत्रालय ने कहा इस महामारी और बंद के चलते आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और दुकानें, मॉल और अन्य प्रतिष्ठान बंद होने के कारण निजी सुरक्षा एजेंसियां ​​प्रभावित हो सकती हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है, "यह निजी सुरक्षा उद्योग के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का वक्त है" और उन्हें अपने कर्मचारियों को छंटनी से बचाना चाहिए।इससे पहले पीएम मोदी ने जब पहली बार कोरोना को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया था तब उन्होंने लोगों से अपील किया था कि अपने घर में काम करने वाले लोगों और अपने से जुड़े लोगों को काम पर न बुलाएं लेकिन उनके वेतन में कटौती न करें। जब तक कोरोना का प्रकोप है उन्हें बिना उनकी सेवा लिए हुए भी उनको सैलरी देते रहें। अपने से जुड़े लोगों की सैलरी न रोकें।वहीं दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी खबरें भी आयी जहां डॉक्टर किराए पर रह रहे हैं उनके माकान मालिक उनसे घर खाली करने के लिए कह रहे हैं। जिन कालोनियों में वो रहते हैं वहां के लोग उन्हें आने नहीं दे रहे हैं। फिलहाल दिल्ली सरकार ने ऐसे माकान मालिकों पर सख्त कार्यवाई करने के लिए कहा है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रिमित लोगों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन (बंद) के मद्देनजर राज्य सरकारों से खाद्य पदार्थ और अन्य आवश्यक सामान की कमी के बारे में फैल रही अफवाहों पर अंकुश लगाने की खातिर कदम उठाने के लिए कहा है। 

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण किसानों , मजदूरों और गरीबों के सामने पैदा हुई मुश्किल को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा पेश की गई ‘न्यूनतम आय गारंटी योजना’ (न्याय) लागू करके लोगों के खातों में तत्काल 7,500 रुपये की राशि भेजनी चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया