लाइव न्यूज़ :

Covid-19: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया साफ, हालात देखकर पुरी में रथ यात्रा के बारे में फैसला लेगी ओडिशा सरकार, दी गई है रथ बनाने की अनुमति

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 21:27 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि पुरी में रथ यात्रा के बारे में फैसला ओडिशा सरकार मौजूदा हालात को देखकर लेगी, लेकिन रथ कला में रथ बनाने की अनुमति दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरथ यात्रा के आयोजन का निर्णय ओडिशा सरकार द्वारा कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि रथ यात्रा जुलूस के लिए रथ के निर्माण की अनुमति दी गई है।ओडिशा सरकार ने रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने की संभावना पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा था।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पुरी में रथ यात्रा के आयोजन का निर्णय ओडिशा सरकार द्वारा मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा, लेकिन जुलूस के लिए रथ के निर्माण की अनुमति दी गई है।

बता दें कि ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर रथ यात्रा के लिए रथ बनाने जैसी गतिविधियों की अनुमति देने की संभावना पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा था। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने दो दिन पहले मंदिर परिसर के बाहर रथ निर्माण की अनुमति मांगी थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से इस बारे में पूछा था।

ओडिशा सरकार को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि शर्तें पूरी होने के साथ 'रथ कला' में रथ निर्माण के लिए इजाजत दे दी गई है, जो जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नाहर महल के सामने ग्रांड रोड के दोनों ओर स्थित है।

मंत्रालय ने कहा कि 'रथ कला' में कोई धार्मिक समागम नहीं होना चाहिए और यह स्थान पूरी तरह पृथक रहना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि वार्षिक रथ यात्रा निकालने का फैसला राज्य सरकार उस समय मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेगी। लॉकडाउन के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों का जमा होना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति ने कहा था कि 'रथ कला' में कोई समागम नहीं होता, क्योंकि यह कार्यस्थल है और सार्वजनिक स्थल नहीं है, जहां आम जनता आ सके। हालांकि मंदिर समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए 'रथ कला' को पास की ग्रांड रोड और आसपास के भवनों से कपड़ा लगाकर पृथक रखा जाएगा, ताकि आम जनता की पहुंच वहां नहीं हो।

गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार, समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बता दें कि इस साल जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथयात्रा और उत्सव 23 जून को आयोजित होनी है।

टॅग्स :ओड़िसागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया