लाइव न्यूज़ :

केवल शराब की महक का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति नशे में है, केरल उच्च न्यायालय ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2021 15:46 IST

केरल उच्च न्यायालय ने एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करते हुए कहा कि शराब की महज गंध आने से यह मतलब नहीं निकाला जा सकता कि व्यक्ति नशे में है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति सोफी थॉमस ने 38 वर्षीय सलीम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने का आदेश दिया।अदालत एक ग्राम सहायक कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।2013 में पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था।

कोच्चिः केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को फैसला सुनाया कि निजी स्थानों पर शराब का सेवन तब तक अपराध नहीं है, जब तक कि इससे जनता को कोई परेशानी न हो। अदालत ने यह भी कहा कि केवल शराब की गंध का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति नशे में था या शराब के प्रभाव में था।

न्यायमूर्ति सोफी थॉमस ने 38 वर्षीय सलीम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने का आदेश दिया और कहा कि अन्य लोगों को परेशान किये बगैर निजी स्थान पर शराब पीना किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। अदालत ने 10 नवंबर को अपने आदेश में कहा, ‘‘शराब की महज गंध आने से यह मतलब नहीं निकाला जा सकता कि व्यक्ति नशे में है या उस पर शराब का नशा छाया हुआ है। ’’

अदालत एक ग्राम सहायक कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने उसके खिलाफ 2013 में पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने कुमार के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया था कि जब उसे एक आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस थाने बुलाया गया, तब वह शराब के नशे में था।

केरल में शराब के ठेके बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर

केरल में शराब के ठेकों की संख्या बढ़ाने के एक प्रस्ताव का विरोध करते हुए मंगलवार को यहां उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर दावा किया किया गया कि इससे लोगों को परेशानी होगी। शराब के ठेकों के बाहर लंबी कतारों के समाधान के तौर पर आबकारी आयुक्तालय और सरकार संचालित पेय पदार्थ निगम (बेवको) के सुझाव पर यह प्रस्ताव लाया गया है।

अधिवक्ता कालीस्वरम राज ने याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पेश होते हुए कहा कि शराब जितना अधिक उपलब्ध होगा उतनी अधिक समस्या होगी। न्यायमूर्ति दीवान रामचंद्रन ने कहा कि वह शराब पीने वालों की तुलना में उन लोगों को लेकर कहीं अधिक चिंतित हैं जो शराब नहीं पीते हैं। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘(शराब खरीदने के लिए) के लिए लंबी कतारों में खड़े लोगों को देख कर मुझे तरस आता है। ’’

टॅग्स :हाई कोर्टकेरलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है