मेहुल चोकसी की पत्नी का बड़ा आरोप, पति का गायब होना सरकार की साजिश, जानिए कथित ‘गर्लफ्रेंड‘ के आरोपों पर क्या बोलीं प्रीति चोकसी

By अभिषेक पारीक | Published: June 10, 2021 07:36 PM2021-06-10T19:36:33+5:302021-06-10T20:21:06+5:30

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की पत्नी ने कहा कि एंटीगुआ से उनके पति का गायब होना और फिर वापस आना, उसके बाद कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका का दावा सभी सरकार द्वारा प्रायोजित साजिश का हिस्सा है।

Mehul Choksi disappearance from Antigua sponsored by state alleges wife Priti Choksi | मेहुल चोकसी की पत्नी का बड़ा आरोप, पति का गायब होना सरकार की साजिश, जानिए कथित ‘गर्लफ्रेंड‘ के आरोपों पर क्या बोलीं प्रीति चोकसी

मेहुल चोकसी। (फाइल फोटो )

Highlightsप्रीति चोकसी ने कहा कि एंटीगुआ से पति के गायब होने सरकार की साजिश बताया है। बारबरा के मेहुल चोकसी द्वारा गलत नाम बताने के दावे पर पटलवार किया है। मेहुल चोकसी ने 23 मई को अपहरण का आरोप लगाया था। 

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की पत्नी ने गुरुवार को कहा कि एंटीगुआ से उनके पति का गायब होना और फिर वापस आना, उसके बाद कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका का दावा सभी सरकार द्वारा प्रायोजित साजिश का हिस्सा है। प्रीति चोकसी ने कहा कि यह साजिश विफल हो चुकी है क्योंकि अब प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। 

बारबरा के कभी भी डोमिनिका नहीं जाने के दावे पर प्रीति ने कहा कि डोमिनिका से क्यूबा जाने की कहानी और कुछ नहीं बल्कि गूगल सर्च का एक असफल नतीजा है। लोग कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के साथ डोमिनिकल रिपब्लिक ऑफ क्यूबा से भ्रमित हो गए क्योंकि क्यूबा डोमिनिकल रिपब्लिक की ओर है और ये दोनों कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका और डोमिनिकन रिपब्लिक विपरीत दिशाओं में मौजूद हैं। एंटीगुआ के पीएम ने पूर्व में दावा किया था कि मेहुल चोकसी शायद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका चला गया।

आसानी से पता लगाया जा सकता है नाम

प्रीति ने बारबरा के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें मेहुल चोकसी ने राज नाम से दोस्ती की थी। प्रीति ने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग में  इंटरनेट के जरिये किसी के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। बारबरा ने कहा था कि वह अगस्त से मेहुल चोकसी को जानती है और उसने अपना नाम राज बताया था। बारबरा ने कहा था कि वह उसकी प्रेमिका नहीं थी। 

बारबरा पर लगाया था आरोप

मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को लिखे पत्र में कहा था कि 23 मई को कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उसे डोमिनिका के कोस्ट गार्ड को सौंपा गया था। साथ ही उसने बारबरा पर अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया था।  

Web Title: Mehul Choksi disappearance from Antigua sponsored by state alleges wife Priti Choksi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे