पीएनबी को छोड़िए! मेहुल चोकसी ने चूना लगाने में गर्लफ्रेंड तक को नहीं छोड़ा, प्यार के नाम पर पहना दी नकली हीरे की अंगूठी

By अभिषेक पारीक | Published: June 8, 2021 04:05 PM2021-06-08T16:05:32+5:302021-06-08T16:09:28+5:30

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में आरोपी मेहुल चोकसी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका को प्यार का नाटक कर धोखा दिया था। चोकसी ने बारबरा को हीरे की नकली अंगूठी गिफ्ट की थी।

mehul choksi cheated girlfriend barbara jabarica gifted fake diamond ring | पीएनबी को छोड़िए! मेहुल चोकसी ने चूना लगाने में गर्लफ्रेंड तक को नहीं छोड़ा, प्यार के नाम पर पहना दी नकली हीरे की अंगूठी

मेहुल चोकसी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका को भी धोखा दिया था।

Highlightsमेहुल चोकसी ने कथित गर्लफ्रेंड को भी धोखा दिया। चोकसी ने बारबरा को हीरे की नकली अंगूठी गिफ्ट की थी। बारबरा ने चोकसी के अपहरण में हाथ होने से इनकार किया है। 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में आरोपी मेहुल चोकसी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जाबरिका को प्यार का नाटक कर धोखा दिया था। चोकसी ने बारबरा को हीरे की नकली अंगूठी गिफ्ट की थी। मेहुल चोकसी द्वारा लगाए गए आरोप पर बारबरा ने अपनी बात रखी है। बारबरा ने बताया कि भगोड़े चोकसी के अपहरण में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। बारबरा ने बताया कि एंटीगुआ की यात्रा के दौरान चोकसी ने उससे संपर्क किया था और अपना नाम राज बताया था। 

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बारबरा ने बताया कि मैं चोकसी की दोस्त थी। उसने मुझे अपना परिचय राज के नाम से दिया था और पिछले साल मुझसे संपर्क किया था। साथ ही बारबरा ने कहा कि वह फ्रेंडली था और बाद में उसने फ्लर्ट शुरू कर दिया। उसने मुझे डायमंड की नकली अंगूठी और ब्रेसलेट दिया था। 

चौकसी के वकीलों और परिवार ने घसीटा नाम

बारबरा ने कहा कि चोकसी के वकीलों और परिवार के सदस्यों ने उसका नाम घसीटा। उन्होंने कहा कि उसके अपहरण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। चोकसी के वकील और परिवार के लोग मेरा नाम घसीट रहे हैं और इससे मैं और मेरा परिवार तनाव में हैं। बारबरा ने कहा कि चोकसी ने अपने फ्लैट में मुझे किस करने की भी कोशिश की थी।

अपहरण के कई मौके थे लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया

इससे पहले चोकसी ने एंटीगुआ पुलिस को लिखे एक शिकायती पत्र में कहा था कि मुझे मारपीट के डोमिनिका ले जाया गया। साथ ही उसने अपहरण में अपनी महिला मित्र बारबरा का हाथ बताया था। बारबरा ने कहा कि मेरे पास उसके अपहरण के कई मौके थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। साथ ही बारबरा ने कई मैसेज दिखाए हैं, जिससे दोनों के बीच संबंधों की जानकारी मिलती है। 

13500 करोड़ के घोटाले का आरोप

चोकसी साल 2018 की शुरुआत में भारत से बाहर चला गया था। वह 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। 23 मई को एंटीगुआ और बारमुडा से गायब हो गया था। इंटरपोल के यलो नोटिस के आधार पर उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार की कोशिश अब चोकसी को वापस लाने की है। 

Web Title: mehul choksi cheated girlfriend barbara jabarica gifted fake diamond ring

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे