मेहता विश्व खनन कांग्रेस 2023 की पर्यावरण समिति में नामित किये गये

By भाषा | Published: July 21, 2021 06:24 PM2021-07-21T18:24:42+5:302021-07-21T18:24:42+5:30

Mehta nominated to the Environment Committee of the World Mining Congress 2023 | मेहता विश्व खनन कांग्रेस 2023 की पर्यावरण समिति में नामित किये गये

मेहता विश्व खनन कांग्रेस 2023 की पर्यावरण समिति में नामित किये गये

जयपुर, 21 जुलाई गैर सरकारी संगठन कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी (कट्स) के महासचिव प्रदीप एस मेहता को विश्व खनन कांग्रेस 2023 की पर्यावरण समिति में नामित किया गया है।

इस कांग्रेस का आयोजन क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी, ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया द्वारा किया जायेगा। एक बयान के अनुसार मेहता संभवत: इस प्रतिष्ठित समिति में नियुक्त होने वाले एकमात्र भारतीय विशेषज्ञ है। वह वर्तमान में नीति आयोग के लिये पर्यावरण पर अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने गोवा में लौह अयस्क के खनन के पर्यावरण संबंधी मामले, आटो ईंधन उत्सर्जन, और उत्तर प्रदेश में रेत खनन पर कई कार्य किये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mehta nominated to the Environment Committee of the World Mining Congress 2023

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे