लाइव न्यूज़ :

पासपोर्ट में मां का नाम बदलवाना चाहती हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी, जानें क्या है वजह

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 24, 2020 04:29 IST

पीडीपी मुखिया अपने पति से अलग रहती हैं। शादी के कुछ वर्षों के बाद ही दोनों अलग हो गए थे। महबूबा की बड़ी बेटी इल्तिजा ने अपनी मां के उपनाम को अपनाया है, जबकि उनकी छोटी बेटी इर्तिका अपने उपनाम में जावेद लिखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है.इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सूचना प्रकाशित कराई थी.

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की छोटी बेटी ने अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है. इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सूचना प्रकाशित कराई थी.

सूचना के अनुसार, '' मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह, निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड, श्रीनगर, कश्मीर-190001, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं.''

नोटिस में लिखा गया है, ''अगर किसी को इस बारे में कोई आपत्ति है तो कृपया सात दिन की अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. उसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.'' महबूबा मुफ्ती और उनके पति साथ नहीं रहते हैं.

इन दंपती की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं. बड़ी बेटी ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए मुफ्ती उपनाम अपनाया है, जबकि छोटी बेटी अपने पिता के करीब लगती हैं.महबूबा फिलहाल अपने सरकारी आवास पर नजरबंद हैं.

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव