लाइव न्यूज़ :

महूबबा मुफ्ती की धमकी, अगर आर्टिकल 370 को हटाया तो खत्म हो जाएगा कश्मीर के साथ भारत का रिश्ता

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2019 17:25 IST

आर्टिकल 370 ( 35A) जम्मू-कश्मीर की विधानसभा को राज्य के स्थायी नागरिक की परिभाषा तय करने का अधिकार देता है। जम्मू-कश्मीर में 14 मई 1954 को इसे लागू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआर्टिकल 370 के राज्य के स्थायी नागरिक को कुछ विशेष अधिकार होते हैं। महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और भारत के बीच का रिश्ता खत्म हो जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई पर दिए गए महबूबा मुफ्ती के बयान के मुताबिक, 'जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 एक पुल की तरह है और अगर आप उस पुल को तोड़ेंगे तो फिर जो महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर और हिंदुस्तान के संविधान की कसम खाती है और आवाज उठाती है तो फिर वह आवाज कैसे उठाएगी। फिर आपको एक नई परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। फिर तो आपको दोबारा जम्मू-कश्मीर और हिंदुस्तान का रिश्ता बनाना होगा और इसकी नई शर्त होगी। क्या आप इसके लिए तैयार हैं, क्या आप एक मुस्लिम बहुसंख्यक प्रदेश के साथ फिर से मिलना चाहेंगे?' 

महबूबा ने कहा, 'हम आपके साथ जिन शर्तों पर आए थे अगर वो शर्त ही खत्म होंगी तो हमें दोबारा सोचना होगा कि हम क्या आपके साथ बिना शर्तों के रहना चाहेंगे। अरुण जेटली साहब को यह सोचना चाहिए, क्योंकि अगर 370 को खत्म करोगे तो जम्मू-कश्मीर के साथ आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा।' 

क्या है आर्टिकल 35A? 

आर्टिकल 370 ( 35A) जम्मू-कश्मीर की विधानसभा को राज्य के स्थायी नागरिक की परिभाषा तय करने का अधिकार देता है। जम्मू-कश्मीर में 14 मई 1954 को इसे लागू किया गया था। इस आर्टिकल के तहत राज्य के स्थायी नागरिक को कुछ विशेष अधिकार होते हैं। 35A के तहत जम्मू-कश्मीर में वहां के मूल निवासियों के अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से का नागरिक कोई संपत्ति नहीं खरीद सकता है। इससे वह वहां का नागरिक भी नहीं बन सकता है। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया