लाइव न्यूज़ :

मेघालय मंत्रिमंडल में फेरबदल, सीएम संगमा ने अपने भाई और राज्य के गृह मंत्री जेम्स को हटाया, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: February 12, 2020 19:04 IST

मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) सरकार के गठबंधन सहयोगियों ने जेम्स के. संगमा पर अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। जेम्स के. संगमा को जिला परिषद मामलों के विभाग से भी हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के बड़े भाई को सूचना एवं जनसंचार विभाग के अलावा कर मामलों के विभाग का भी कार्यभार दिया गया था।यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के लहकमेन रिमबुई राज्य के नये गृह (पुलिस) मंत्री होंगे।

मेघालय में अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने अपने भाई जेम्स के. संगमा के खिलाफ अन्य मंत्रियों की कथित नाराजगी को देखते हुए उन्हें राज्य के गृह मंत्री पद से हटा दिया।

मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) सरकार के गठबंधन सहयोगियों ने जेम्स के. संगमा पर अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। जेम्स के. संगमा को जिला परिषद मामलों के विभाग से भी हटा दिया गया है।

मुख्य सचिव एम एस राव द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री के बड़े भाई को सूचना एवं जनसंचार विभाग के अलावा कर मामलों के विभाग का भी कार्यभार दिया गया था। बहरहाल बिजली, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता एवं कानून मामलों के विभागों का कार्यभार उनके पास ही रहेगा।

अधिसूचना के अनुसार यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के लहकमेन रिमबुई राज्य के नये गृह (पुलिस) मंत्री होंगे जबकि शहरी मामलों के मंत्री हेमलेटसन दोहलिंग जिला परिषद मामलों के विभाग का कार्यभार संभालेंगे। इसके अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री के परामर्श पर राज्यपाल मंत्रियों के विभागों (चार) के फिर से आवंटन का आदेश जारी करेंगे।’’

रिमबुई के पास शिक्षा, वन एवं पर्यावरण तथा सीमाई क्षेत्र विकास मामलों के विभाग का भी कार्यभार होगा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के दोहलिंग नगर निगम प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभालते रहेंगे। भाजपा के एएल हेक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा गृह (जेल) एवं गृह (पासपोर्ट) मामलों के विभाग का कार्यभार संभालेंगे। 

टॅग्स :मेघालयगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया