लाइव न्यूज़ :

मेरठ में दरोगा समेत तीन व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत, पांच पुलिसकर्मियों को पृथक किया गया

By भाषा | Updated: June 10, 2020 04:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ जनपद में मंगलवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आये। दरोगा के अलावा दो और व्यक्तियों क्रमश: 45 वर्ष एवं 48 वर्ष की भी मौत हो गई।

मेरठ: मेरठ जनपद में मंगलवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आये। वहीं 56 वर्षीय दरोगा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। दरोगा के अलावा दो और व्यक्तियों क्रमश: 45 वर्ष एवं 48 वर्ष की भी मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि दरोगा को सोमवार देर रात सीने में तेज दर्द व बुखार होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां दरोगा की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि दरोगा की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे।

एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर उस चौकी को बंद कर दिया गया है जहां दरोगा तैनात थे तथा पांच अन्य पुलिसकर्मियों को पृथक कर दिया गया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी के अनुसार आज 174 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें पांच लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। इसमें से 56 वर्षीय दरोगा की मौत हो गई। जिला निगरानी अधिकारी के अनुसार आज 21 मरीज ठीक हुए जिससे मेरठ में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 393 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे