लाइव न्यूज़ :

राजमार्गों पर प्रत्येक 40-50 किमी की दूरी पर चिकित्सा केंद्र खोला जाए, अनेक लोगों की जान बचाई जा सकतीः समिति

By भाषा | Updated: December 9, 2019 18:35 IST

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने ‘‘सड़क क्षेत्र में अवसंरचना संबंधी रिण’’ के संबंध में अपने 236वें प्रतिवेदन में यह सिफारिश की है। भाजपा के टी जी वेंकटेश की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न राजमार्गों पर दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की कमी रेखांकित की है।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना के बाद समय रहते हुए शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा कर अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।समिति ने यह भी कहा है ‘‘प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित का उपचार किया जाना चाहिए चाहे वह बीमित हो या न हो।’’

देश में विभिन्न राजमार्गों पर दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की कमी रेखांकित करते हुए संसद की एक स्थायी समिति ने राजमार्गों पर प्रत्येक 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर चिकित्सा केंद्र खोले जाने की और पीड़ितों को एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने की सिफारिश की है।

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने ‘‘सड़क क्षेत्र में अवसंरचना संबंधी रिण’’ के संबंध में अपने 236वें प्रतिवेदन में यह सिफारिश की है। भाजपा के टी जी वेंकटेश की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में विभिन्न राजमार्गों पर दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की कमी रेखांकित की है।

प्रतिवेदन में समिति ने कहा है ‘‘यह अनुभव किया गया है कि दुर्घटना के बाद समय रहते हुए शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा कर अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। समिति ने राजमार्गों पर प्रत्येक 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर चिकित्सा केंद्र खोले जाने की और पीड़ितों को एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने की सिफारिश की है।

साथ ही समिति ने यह भी कहा है ‘‘प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित का उपचार किया जाना चाहिए चाहे वह बीमित हो या न हो।’’ अपनी रिपोर्ट में समिति ने यह भी कहा है कि इस समय देश भर में बड़े सड़क नेटवर्क की तुलना में उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेन्स की संख्या बहुत कम है। समिति ने उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेन्स की संख्या और बढ़ाने की सिफारिश भी की है। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमोदी सरकारसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है