लाइव न्यूज़ :

मीडिया भयभीत है, मीडियाकर्मी कह रहे हैं कि ‘हम सच्चाई जानते हैं लेकिन हम इसे नहीं दिखा सकते क्योंकि हमारी नौकरी चली जाएगी’:राहुल

By भाषा | Updated: October 18, 2019 18:19 IST

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सोनिया जी को आना था, लेकिन उनको वायरल हो गया तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनकी ओर से आपसे मिलने आऊं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘देश की हालत आपके सामने है, आपसे कुछ छिपाया नहीं जा सकता। 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं, दुनिया में भारत का मजाक बन रहा है: राहुल।आप किसी भी प्रदेश में युवाओं से पूछिए कि क्या करते हो तो वे कहते हैं कुछ नहीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधान नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है तथा इस सरकार की नीतियों के कारण आज दुनिया भर में भारत का मजाक बनाया जा रहा है।

उन्होंने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा में यह भी कहा कि अगर देश को बांटा जाएगा तो देश कभी प्रगति नहीं कर सकता। इस सभा को पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन वायरल बुखार होने के कारण उनकी जगह राहुल गांधी इसमें शामिल हुए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सोनिया जी को आना था, लेकिन उनको वायरल हो गया तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनकी ओर से आपसे मिलने आऊं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘देश की हालत आपके सामने है, आपसे कुछ छिपाया नहीं जा सकता। 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में हैं। आप किसी भी प्रदेश में युवाओं से पूछिए कि क्या करते हो तो वे कहते हैं कुछ नहीं। छोटे और मझोले कारोबारियों से पूछिए कि आपका काम कैसे चला रहा है तो वो कहेंगे नोटबंदी, नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स ने हमें बर्बाद कर दिया।’’

गांधी ने कहा, ‘‘मीडिया के लोग 24 घंटे मोदी जी का भाषण दिखाते हैं। कभी आपने देखा कि देश में भयंकर बेरोजगारी के बारे में बात हो रही है? क्या कभी देखा कि किसान आत्महत्या की बात की जा रही है। कभी 370 की बात, कभी जिम कॉर्बेट में फिल्म की शूटिंग और चांद की बात दिखाई जा रही है। लेकिन अर्थव्यवस्था का नष्ट होना और बेरोजगारी के बारे में मीडिया में कुछ नहीं दिखाया जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी का एक काम देश का ध्यान भटकाना है ताकि असली मुद्दों पर देश का ध्यान कभी नहीं जाए।

मोदी देश के अरबपतियों के लिए ध्यान भटकाते हैं और फिर लाखों करोड़ रुपये हिंदुस्तान के आम लोगों से लेकर इन उद्योगपतियों को दे देते हैं।’’ गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा ने हरियाणा में कहा था कि किसानों का कर्ज माफ कर देंगे लेकिन क्या हुआ? माफ नहीं हुआ। मोदी जी ने देश के कुछ उद्योगपतियों के साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों का कर्ज माफ होने पर कहा जाएगा कि किसान आलसी हो जाएंगे, लेकिन उद्योगपतियों के कर्जमाफी पर कुछ नहीं जाएगा। सवा लाख करोड़ रुपये कारपोरेट कर माफ कर दिए गए और सबने ताली बजाई। बाद में कुछ नहीं निकला।’’

गांधी ने दावा किया, ‘‘2004 से 2014 के दौरान संप्रग की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पहले स्थान पर पहुंचा दिया था। ओबामा कहते थे कि अमेरिका का भारत से मुकाबला है। लेकिन आज दुनिया में भारत का मजाक बनाया जा रहा है। आज एक जाति दूसरी जाति से लड़ रही है, एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों से लड़ रहे हैं। यही नहीं, भारत की शान अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गईं।’’ उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गरीबों के जेब में पैसा डालना होगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मोदी जी ने संसद में कहा कि मनरेगा से खराब कोई योजना नहीं है। नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है। 2014 के बाद कुछ उद्योगपतियों ने मुझसे कहा कि इसके पहले के 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था मनरेगा और किसान कर्जमाफी के कारण तेजी से बढ़ी।’’

गांधी ने कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है, आप देखना कि अर्थव्यवस्था और रोजगार का क्या होता है। माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोक्सी को मोदी पैसे दे रहे हैं और वे देश छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिलेगा।

गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी बीएसएनएल, एमटीएनएल जैसे पीएसयू का निजीकरण कर रहे हैं। इनमें नौकरियां खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर न्याय योजना लागू होती तो देश में बेरोजगारी खत्म हो जाती। खैर, मोदी जी कैसे चुनाव जीते, सबको पता है। अब हरियाणा में ये गलती मत करिए। ’’ 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह