लाइव न्यूज़ :

भारत के जीवंत लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि मीडिया एक निगरानी संस्था है और इसकी भारत के जीवंत लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर अपने वीडियो संदेश में ठाकुर ने मीडिया से फर्जी खबरों की समस्या से पार पाने का आह्वान किया।

ठाकुर ने कहा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस भारत के नागरिकों के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में मीडिया और प्रेस की भूमिका को प्रतिबिंबित करने का दिन है। मीडिया एक निगरानी संस्था है और भारत के जीवंत लोकतंत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

मंत्री ने कहा, “ इस दिन, मैं मीडिया के अपने मित्रों से आह्वान करता हूं कि वे फर्जी खबरें और फर्जी विमर्श के खतरे पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास करें। सरकार ने अपनी तरफ से कुछ उपाय किए हैं, जैसे पत्र सूचना ब्यूरो में फैक्ट चैक (तथ्यों की जांच) इकाई स्थापित करना, जिसे लोकप्रियता मिली है।”

मीडिया बिरादरी को बधाई देते हुए, ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नागरिक केंद्रित संचार पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसे वे विभिन्न मंचों के माध्यम से समझते हैं, चाहे वह टीवी समाचार हो, रेडियो, सोशल मीडिया या ऑनलाइन-डिजिटल मीडिया हो।

उन्होंने कहा, “ यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम फर्जी खबर और फर्जी विमर्श के खिलाफ काम करें। जैसा कि हम भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और अगले 25 वर्षों की ओर देख रहे हैं। आइए हम मिलकर हर भारतीय के सपने को साकार करने के लिए काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत