लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने बताया जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से पाकिस्तान क्यों इतना बौखलाया हुआ है?

By भाषा | Updated: August 9, 2019 17:14 IST

पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस को बंद किये जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हमें इसका अफसोस है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद के पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रम में प्रश्नों के उत्तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी तस्वीर पेश करना चाहता है कि दोनों देशों के रिश्ते चिंताजनक स्थिति में हैं ।

Open in App

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन है और उसे लगता है कि अगर जम्मू कश्मीर में विकास होगा तो वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा और इसलिये वह दुनिया के सामने द्विपक्षीय संबंधों की चिंताजनक तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रहा है । मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के राजनयिक स्तर में कटौती करने सहित अन्य कदम का मकसद दुनिया के सामने द्विपक्षीय संबंधों की चिंताजनक तस्वीर पेश करना है जिसे न तो भारत और न ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय मानता है।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को लगता है कि अगर जम्मू कश्मीर में विकास होगा तो वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददताओं से कहा कि शांति समझौते के साथ कश्मीर मुद्दे को जोड़ने के पाकिस्तान के प्रयास सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि " हमारा मानना है कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बेहतर हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं । ’’ विदेश मंत्रालय ने अनुच्छेद 370 से जुड़ा, हाल का सम्पूर्ण घटनाक्रम पूरी तरह से भारत का आतंरिक मामला बताया।

पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस को बंद किये जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हमें इसका अफसोस है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद के पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रम में प्रश्नों के उत्तर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ऐसी तस्वीर पेश करना चाहता है कि दोनों देशों के रिश्ते चिंताजनक स्थिति में हैं । उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम यह नहीं मानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वे :पाकिस्तान: हालात को बेहद चिंजातनक, युद्ध जैसी स्थिति के रूप में पेश करना चाहते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसा नहीं मानता।

कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को नई वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए और इस प्रकार से हस्तक्षेप :आंतरिक मामलों: करना बंद करना चाहिए । पाकिस्तान की ओर से राजनयिक दर्जे में कटौती करने सहित अन्य कदमों के बारे में एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि हम इसकी निंदा कर चुके हैं । इस प्रकार के एकतरफा फैसले के बारे में उनको फिर से विचार करने के लिये कह चुके हैं । हम कह ही सकते हैं । अनुच्छेद 370 के संबंध में दुष्प्रचार के बारे में एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि इस बारे में हम यह कहना चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री :नरेन्द्र मोदी: ने राष्ट्र के नाम जो संबोधन दिया वह काफी सकारात्मक और उम्मीदों से भरा है, हम उसे मानते हैं । उन्होंने कहा कि हम अटकलों पर आधारित बातों पर नहीं जाते। कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने पर कुमार ने कहा-हम पाकिस्तान के संपर्क में हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया