लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के सांसदों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर मायावती का केंद्र पर निशाना, कहा-विपक्ष को भी इजाजत मिलती तो बेहतर होता

By भाषा | Updated: October 29, 2019 15:30 IST

यूरोपीय संघ के 27 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है। यह शिष्टमंडल जम्मू—कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का आकलन करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा आरोप है कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किये जाने के बाद सरकार ने नेताओं को जम्मू—कश्मीर जाने से रोक दिया था

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा यूरोपीय संघ के सांसदों को जम्मू—कश्मीर जाने की इजाजत दिये जाने पर कहा है कि विपक्षी दलों को भी जाने की अनुमति दी जाती तो अच्छा होता।

मायावती ने मंगलवार को 'ट्वीट' कर कहा कि जम्मू—कश्मीर में प्रभावी रहे अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद वहां की वर्तमान स्थिति के आकलन के लिये यूरोपीय संघ के सांसदों को जम्मू—कश्मीर भेजने से पहले केन्द्र सरकार अगर अपने देश के, खासकर विपक्षी पार्टियों के सांसदों को वहां जाने की अनुमति देती तो बेहतर होता।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ के 27 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है। यह शिष्टमंडल जम्मू—कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का आकलन करेगा।

विपक्ष का आरोप है कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किये जाने के बाद सरकार ने उसके नेताओं को जम्मू—कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिये जाने से रोक दिया था जबकि यूरोपीय संघ के सांसदों को वहां जाने की इजाजत दे दी गयी है, जो सही नहीं है। 

टॅग्स :मायावतीजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों