लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मारवाड़ की राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन, गुजरात की धारंगधरा की थीं राजकुमारी 

By भाषा | Updated: July 3, 2018 15:05 IST

1926 में जन्मी राजमाता गुजरात की धारंगधरा की राजकुमारी थीं। उनका विवाह मारवाड़ के पूर्व शासक हनवन्त सिंह के साथ 1942 में हुआ था।

Open in App

जोधपुर, 03 जुलाई: मारवाड़ की राजमाता और पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी का निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी। राजपरिवार के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजमाता को दिल दौरा पड़ने पर रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि राजमाता की स्थिति में सुधार हो रहा था। लेकिन कल रात फिर से दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। राजमाता ने सोमवार देर रात एक बजे अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में दो पुत्रियां, जोधपुर से पूर्व सांसद चंद्रेश कुमारी और शैलेश कुमारी, एक पुत्र हैं। उनके पुत्र मारवाड़ रियासत के शासक और पूर्व राज्यसभा सदस्य हैं। राजपरिवार के प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह ने बताया कि राजामाता का अंतिम संस्कार राजपरिवार के शवदाह गृह जसवंत थाड़ा में चार बजे किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को उम्मेद पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। 1926 में जन्मी राजमाता गुजरात की धारंगधरा की राजकुमारी थीं। उनका विवाह मारवाड़ के पूर्व शासक हनवन्त सिंह के साथ 1942 में हुआ था।

1952 में चुनाव प्रचार के दौरान हनवन्त सिंह की एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद से राजमाता ने अकेले ही परिवार और अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव