लाइव न्यूज़ :

शहीद मंगल पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी जलायी, जंग ए आजादी का ऐलान किया, लेकिन परिवार ने कहा- मोदी और योगी सरकार से निराश

By भाषा | Updated: August 14, 2019 19:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देअनिल ने कहा कि उनके बड़े भाई रघुनाथ पांडेय ने तकरीबन 10 माह पूर्व अनुरोध पत्र भेजा था, मगर कुछ नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में कोई अस्पताल तक नहीं है।

प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध शहीद मंगल पांडेय के परिजन उनके प्रति सरकार के रुख को लेकर निराश हैं। शहीद मंगल पांडेय के प्रपौत्र अनिल पांडेय ने बुधवार को बलिया जिले में स्थित मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में केंद्र और राज्य सरकार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति नजरिये को लेकर क्षोभ व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय ने देश में स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी जलायी और जंग—ए—आजादी के पहले शहीद होने का गौरव प्राप्त किया, मगर पांडेय के नाम पर देश में कुछ भी नहीं है। मंगल पांडेय की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये कुछ नहीं किया गया। एक सड़क का नामकरण तक नहीं किया गया।

अनिल ने बताया कि राज्य सरकार उनके गांव से होकर एक पुल का निर्माण करा रही है। उनके परिवार ने इस पुल का नामकरण मंगल पांडेय के नाम पर करने का अनुरोध राज्य सरकार से किया था। तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक ने नामकरण कराने का आश्वासन दिया था।

अनिल ने कहा कि उनके बड़े भाई रघुनाथ पांडेय ने तकरीबन 10 माह पूर्व अनुरोध पत्र भेजा था, मगर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में कोई अस्पताल तक नहीं है। गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

अनिल ने कहा कि उन्हें अक्सर अपने भाषणों में शहीद मंगल पांडेय का जिक्र करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीदें थीं किंतु वे अब भी अधूरी हैं। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन