मध्य प्रदेश: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2020 10:23 AM2020-02-13T10:23:13+5:302020-02-13T10:56:19+5:30

भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज गिरने के बाद आस पास अफरा तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

many people injured due to major accident at footover bridge collapsed at Bhopal railway station update news | मध्य प्रदेश: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोग घायल

मध्य प्रदेश: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोग घायल

मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (13 फरवरी) को बड़ा हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से कम से कम 6 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ओवर ब्रिज की सीढ़ियां ढह जाने से लगभग 9-10 व्यक्ति घायल हो गए।

 

Web Title: many people injured due to major accident at footover bridge collapsed at Bhopal railway station update news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे