लाइव न्यूज़ :

मैं ऐसे कई परिवारों को जानता हूं जिन्होंने वनों के प्रभारी रहने के दौरान लाखों बनाए: सत्यपाल मलिक

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:52 IST

‘‘(किसी के खिलाफ) बदले की कोई भावना नहीं है। जिस तरह अपने स्वभाविक तरीके से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अब काम कर रहा है ,(उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि) हम बड़ी मछलियों को नहीं बख्शेंगे। कोई भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो या कितना बड़ा क्यों न हो। कानून के सामने कोई बड़ा नहीं है। मैं यहां हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा।’

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने कहा कि राज्य के वन विभाग में काम करने वाले कई लोगों ने वनों को नष्ट कर लाखों रुपये बनाये हैं।जम्मू कश्मीर के वनों को बड़ी निर्दयता से नष्ट किया गया। वे हमारे फेफड़े हैं और हम उसी की वजह से जिंदा हैं।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि राज्य का वन प्रशासन संभालने वालों ने गलत तरीकों से लाखों रुपये बनाये लेकिन उनका प्रशासन ऐसे किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगा जो भ्रष्ट तरीकों में लिप्त रहे हैं।

मलिक ने यहां जबरवां पहाड़ पर पौधरोपण अभियान शुरू करने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘(किसी के खिलाफ) बदले की कोई भावना नहीं है। जिस तरह अपने स्वभाविक तरीके से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अब काम कर रहा है ,(उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि) हम बड़ी मछलियों को नहीं बख्शेंगे। कोई भी नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो या कितना बड़ा क्यों न हो। कानून के सामने कोई बड़ा नहीं है। मैं यहां हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा।’’

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के वन विभाग में काम करने वाले कई लोगों ने वनों को नष्ट कर लाखों रुपये बनाये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जिन लोगों ने वन विभाग में काम किया है, दिल्ली के वसंत विहार या महारानी बाग में उनके बंगले तो देखिए। मैं ऐसे कई परिवारों को जानता हूं जिन्होंने वनों के प्रभारी रहने के दौरान लाखों बनाए।

जम्मू कश्मीर के वनों को बड़ी निर्दयता से नष्ट किया गया। वे हमारे फेफड़े हैं और हम उसी की वजह से जिंदा हैं।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में कई ऐसे स्थान है जहां पौधरोपण के चलते ही शून्य प्रदूषण है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उसे बढ़ाना होगा और 50 लाख पेड़-पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करना होगा।

उन्हें रोपना ही काफी नहीं है बल्कि हम सालभर उनकी रक्षा भी करेंगे। मैं खुद ही देखूंगा कि मैंने जो पेड़ लगाया है वह अच्छी तरह बढ़ रहा है या नही । हम उसकी सुरक्षा के लिए कदम उठायेंगे।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह