लाइव न्यूज़ :

मन की बात: पर्यावरण बचाने के लिए पीएम मोदी का जरूरी आह्वान, दुकानदारों से की यह अपील

By भाषा | Updated: August 25, 2019 13:12 IST

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात के जरिए एक बार फिर पर्यावरण के प्रति चिंता जताई और देशवासियों से इसे साफ और स्वच्छ बनाने के लिए अपील की। इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की कार्यक्रम के जरिये पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से आह्मवान किया।पीएम मोदी ने जोर दिया कि देशवासी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ दो अक्टूबर से एक ‘‘नया जन-आंदोलन’’ शुरू करने का रविवार को आह्वान किया। मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि जब देश राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मना रहा है, तब ऐसे में ‘‘ हम प्लास्टिक के खिलाफ एक नया जन-आंदोलन आरंभ करेंगे।’’

उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रह एवं भंडारण और निपटारे के प्रयासों का आह्वान किया। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की थी कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें। उन्होंने सुझाव दिया था कि दुकानदार उपभोक्ताओं को पर्यावरण के अनुकूल थैले मुहैया कराएं।

उन्होंने ‘मन की बात’ में भी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की जिसे पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीमोदी सरकारमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया