मणिपुर में बाढ़ से सात लोगों की मौत, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेघर

By भाषा | Published: June 16, 2018 07:26 PM2018-06-16T19:26:14+5:302018-06-16T19:26:14+5:30

रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की संख्या बढ़ कर 22,624 हो गई है।

manipur flood 7 People dead and 1-5 lakh homeless | मणिपुर में बाढ़ से सात लोगों की मौत, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेघर

मणिपुर में बाढ़ से सात लोगों की मौत, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेघर

इंफाल , 16 जून: मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंफाल में आज सुबह बारिश में कमी आई लेकिन थाउबल , इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर में स्थिति में अब भी सुधार नहीं हुआ है।

राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफाल वेस्ट जिले में कल एक एक उफनती नदी में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई। राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बहुत संख्या में लोग फंसे हुए हैं।

वाह रे दिल्ली! न सर्दी जीने लायक और न ही गर्मी, यहां घुट-घुट के मर रहा है इंसान

रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की संख्या बढ़ कर 22,624 हो गई है। सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल इंफाल इस्ट जिले के अराप्ती और कियामगई क्षेत्र से असम राइफल्स ने 550 लोगों को बचाया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

 

Web Title: manipur flood 7 People dead and 1-5 lakh homeless

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे