Breaking: मणिपुर में सेना पर उग्रवादियों ने किया बड़ा हमला, 3 जवान शहीद, 4 की हालत गंभीर

By पल्लवी कुमारी | Published: July 30, 2020 12:03 PM2020-07-30T12:03:05+5:302020-07-30T12:08:35+5:30

सूत्रों ने दावा किया है कि मणिपुर के चंदेल में 4 असम राइफल्स के जवानों पर हमला वहां के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने किया है।

manipur chandel indian army ambush by terrorists 3 personnel lost their lives 4 injured all update | Breaking: मणिपुर में सेना पर उग्रवादियों ने किया बड़ा हमला, 3 जवान शहीद, 4 की हालत गंभीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsसूत्रों की मानें तो हमला बुधवार (29 जुलाई) की देर रात चंदेल में किया गया, जो कि इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।सूत्रों के मुताबिक 4 असम राइफल्स के जवानों की एक टीम पर भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने हमला किया।

नई दिल्ली: मणिपुर में सेना के जवानों पर उग्रवादियों ने हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 4 की हालत गंभीर है। शहीद हुए जवान  4 असम राइफल्स के थे। घटना बुधवार रात राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई है। चंदेल जिला एक पहाड़ी इलाका है। घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदेल इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

सूत्रों के मुताबिक 4 असम राइफल्स के जवानों की एक टीम पर भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने हमला किया। 4 असम राइफल्स के जवान भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे थे। तही घात लगाकर उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें  तीन जवान शहीद हो गए और 6 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इंफाल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों की मानें तो  मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सेना के जवानों पर हमला किया है। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में  सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने  भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी है। 

English summary :
Manipur Militants Breaking News Hindi: Army personnel have been attacked by in . 3 soldiers have been martyred in this attack and 4 are in critical condition.


Web Title: manipur chandel indian army ambush by terrorists 3 personnel lost their lives 4 injured all update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे