लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शन: पुलिस गोलीबारी में मारे गए दो लोगों को प्राथमिकी में बताया आरोपी

By भाषा | Updated: December 22, 2019 16:13 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के शनिवार को शहर का दौरा करने और दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त सिंधु बी. रूपेश को पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिए जाने के बाद यह बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी में जलील को आरोपी नंबर तीन और नौशीन को आरोपी नंबर आठ बताया गया है।कुल 77 लोगों का प्राथमिकी में जिक्र किया गया है, जो प्रदर्शन में शामिल थे।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के गत गुरुवार को हिंसक होने के बाद पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो लोगों को मंगलुरु सिटी पुलिस ने प्राथमिकी में आरोपी बताया है। बुंदेर इलाके में सीएए के खिलाफ 19 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से जलील (49) और नौशीन (23) की जान चली गई थी। प्राथमिकी के अनुसार जलील और नौशीन मुस्लिम संगठनों द्वारा सीएए के खिलाफ आयोजित हिंसक प्रदर्शन का हिस्सा थे।प्राथमिकी में जलील को आरोपी नंबर तीन और नौशीन को आरोपी नंबर आठ बताया गया है। कुल 77 लोगों का प्राथमिकी में जिक्र किया गया है, जो प्रदर्शन में शामिल थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के शनिवार को शहर का दौरा करने और दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त सिंधु बी. रूपेश को पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिए जाने के बाद यह बात सामने आई है।कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि का एक विवादित वीडियो भी शुक्रवार को सामने आया जिसमें वह कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए कि यदि बहुसंख्यकों ने अपना संयम खोया तो गोधरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे ‘‘भड़काऊ’’ करार दिया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें हिरासत में लेने की मांग भी किया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टकर्नाटकनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया