लाइव न्यूज़ :

बाघ के Covid-19 पाए जाने के बाद जानवरों पर बढ़ें हिंसा के मामले, मेनका गांधी ने कहा- बिल्लियां या कुत्ते प्रेम फैलाते हैं, कोरोना वायरस नहीं

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:25 IST

न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में कथित रूप से बाघ के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने की खबर के बाद कुत्तों और बिल्लियों पर हमले होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसपर भाजपा नेता मेनका गांधी सहित कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्तों और बिल्लियों को कोरोना वायरस की वजह मानकर हमले की खबर आई हैभाजपा सांसद मेनका गांधी ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नई दिल्ली: भाजपा नेता मेनका गांधी समेत कई मशहूर हस्तियों ने लोगों से बिल्लियों और कुत्तों की देखभाल करने और इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है कि ये नोवेल कोरोना वायरस फैलाते हैं। मेनका गांधी पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''बिल्लियों का कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आपने टीवी पर बेतुकी खबर देखी है कि एक चिड़ियाघर में एक बाघ इसकी चपेट में आ गया है तो आपको पता होना चाहिये कि यह एक बिल्ली है। दोनों जानवरों के बीच कोई संबंध नहीं है। यह कुत्ते और भेड़िये की तुलना करने जैसा है।’’ दरअसल, कुत्तों और बिल्लियों को कोरोना वायरस की एक वजह मानकर उनपर हमले होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसपर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसी बिल्ली की तुलना उस बाघ से नहीं की जा सकती जो न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में कथित रूप से कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। गांधी ने कहा, ''आपकी बिल्लियाँ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनका पेट भरें। उन्हें बालकनी में घूमने दें।'' पहलवान संग्राम सिंह ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि बिल्लियां और कुत्ते कोरोना वायरस फैलाते हैं।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ''पालतू पशु केवल एक चीज फैला सकते हैं और वह है प्रेम। लिहाजा अपने पालतू पशुओं का ध्यान रखें और और आवारा पशुओं की देखभाल भी सुनिश्चित करें।'' वहीं 'बत्राज़ पॉजिटिव हेल्थ क्लीनिक प्राईवेट लिमिटेड' के संस्थापक एवं मुख्य प्रबंध निदेशक मुकेश बत्रा ने भी कहा कि कोरोना वायरस पशुओं से नहीं फैलता। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह