लाइव न्यूज़ :

मंदसौरः शौचालय के नल से रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी ने भरी पीने के पानी की टंकी, देखकर होंगे हैरान, स्टेशन मास्टर पर गाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 17:36 IST

गरोठ रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है और यह स्टेशन कोटा रेल मंडल में आता है। रेवले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसफाईकर्मी ने शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़ दिया और पेयजल टंकी में पानी भर दिया।मामले में हमने सख्त कार्रवाई करते हुये गरोठ के स्टेशन मास्टर चौथमल मीणा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।सफाईकर्मी को उसी दिन सेवा से हटा दिया गया है।

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ रेलवे स्टेशन पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी द्वारा शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़कर पेयजल टंकी में पानी भरने के मामले में वहां के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।

रेवले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गरोठ रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है और यह स्टेशन कोटा रेल मंडल में आता है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने रविवार को बताया कि एक मार्च को गरोठ रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी में कार्यरत सफाईकर्मी ने शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़ दिया और पेयजल टंकी में पानी भर दिया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने सख्त कार्रवाई करते हुये गरोठ के स्टेशन मास्टर चौथमल मीणा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है और सफाईकर्मी को उसी दिन सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पता लगने पर स्टेशन मास्टर मीणा ने तुरंत पेयजल की टंकी की सफाई करवाई और फिर से शुद्ध पानी से टंकी को भरवाया गया।

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव