मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

By भाषा | Published: August 20, 2021 03:07 PM2021-08-20T15:07:47+5:302021-08-20T15:07:47+5:30

Man tries to commit suicide outside Mantralaya in Mumbai | मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

मुंबई में मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की

दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर एक व्यक्ति ने कथित रूप से खुदकुशी करने का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार 12 बजे सचिवालय भवन के सामने के द्वार के बाहर खड़े इस व्यक्ति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और समीप के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के प्रयास की वजह का अबतक पता नहीं चला है, विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man tries to commit suicide outside Mantralaya in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे