लाइव न्यूज़ :

नहाने के बाद तौलिया देने में देरी पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

By भाषा | Updated: November 8, 2021 11:14 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), आठ नवंबर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नहाने के बाद तौलिए देने में देरी करने पर गुस्से में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

किरनापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार बारिया ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार को किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राजकुमार बाहे (50) ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई (45) से तौलिया देने को कहा। इस पर उसकी पत्नी ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा क्योंकि उस समय वह बर्तन धो रही थी।

उन्होंने कहा कि इससे बाहे नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने रोकने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी