लाइव न्यूज़ :

एमपी में मोबाइल फोन की बैटरी फटने से शख्स की मौत, घटनास्थल पर क्षत-विक्षत मिला शव, फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में जुटे

By भाषा | Updated: February 28, 2023 13:56 IST

बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान दयाराम बरोड़ के रूप में हुई है जो अपने दोस्त के साथ कहीं जाने वाला था। जब बड़ोद ने फोन नहीं उठाया तो दोस्त उसके घर गया और उसे मृत हालत में पाया।

Open in App
ठळक मुद्दे घटनास्थल पर शख्स का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव के पास मोबाइल फोन के टुकड़े भी मिले हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कथित तौर मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बड़नगर कस्बे में हुई और फोरेंसिक विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान दयाराम बरोड़ के रूप में हुई है जो अपने दोस्त के साथ कहीं जाने वाला था। जब बड़ोद ने फोन नहीं उठाया तो दोस्त उसके घर गया और उसे मृत हालत में पाया। कथित तौर पर चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से यह घटना हुई और घटनास्थल पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा था।’’

उन्होंने कहा कि शव के पास मोबाइल फोन के टुकड़े भी मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि घर में कोई अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह घटना घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के कारण तो नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"