लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नाहरपुर गांव में पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में संविदा पर भर्ती 31 वर्षीय एक बस चालक ने उत्तरी रोहिणी के नाहरपुर गांव में स्थित अपने आवास पर अपनी पत्नी और दो बेटों की कथित तौर पर हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धीरज यादव पंखे से लटका हुआ मिला और उसकी 28 वर्षीय पत्नी आरती और छह वर्षीय बेटे हितेन और तीन वर्षीय बेटे अथारव का शव चाकू के निशान के साथ मिला।

पुलिस ने बताया कि यादव का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है और हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दंपति और उनके बच्चे संयुक्त परिवार में रहते थे। वे घर की दूसरी मंजिल पर रहते थे जबकि यादव के माता-पिता भूतल पर तथा उसके बड़े भाई और उसका परिवार पहली मंजिल पर रहता है।

पुलिस ने बताया कि यादव के पिता महा सिंह ने पंखे से लटकता अपने बेटे का शव बृहस्पतिवार सुबह खिड़की से देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है और जांच जारी है। महिला और बच्चों की हत्या के लिए प्रत्यक्ष तौर पर इस्तेमाल किया गया रसोई चाकू घटनास्थल से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत