मुंबई में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 16, 2021 02:57 PM2021-09-16T14:57:09+5:302021-09-16T14:57:09+5:30

Man arrested for molesting a five-year-old girl in Mumbai | मुंबई में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 16 सितंबर मुंबई के उपनगर जोगेश्वरी में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

अंबोली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमेश्वर कामते ने बताया कि पेशे से मजदूर आरोपी को तड़के जोगेश्वरी के कासम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले सप्ताह जब बच्ची आरोपी की झुग्गी में खेलने गई थी तो उसने बच्ची से छेड़छाड़ की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का निवासी है जहां बच्ची रहती है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) तथा पॉक्सो अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for molesting a five-year-old girl in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे