लाइव न्यूज़ :

नकली कीटनाशक बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली पुलिस ने नकली कीटनाशक दवाओं के अवैध उत्पादन, भंडारण और बेचने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी अतुल सिंघल रोहिणी का निवासी है और उसे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने ‘क्विकफोस’ जैसे कृषि आधारित रसायन बनाने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड के आधिकारिक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर सिंघल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी दिल्ली में ‘क्विकफोस’ ब्रांड नामक कीटनाशक का नकली उत्पाद का निर्माण, भंडारण और बेच रहा था।

उन्होंने कहा कि एल्युमिनियम फॉस्फाइड को बेचने पर भारत में 2001 से प्रतिबंध है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर के सिंह ने कहा, “सिंघल, ‘क्विकफोस’ नामक फ्यूमिगेंट कीटनाशक एल्युमिनियम फॉस्फाइड ब्रांड का नकली उत्पाद बना रहा था और उसका भंडारण कर रहा था। यह शिकायतकर्ता कंपनी के ब्रांड का नाम है और इसका इस्तेमाल कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन है। वह इस अवैध गतिविधि में पिछले तीन साल से शामिल था।”

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यहां लिबासपुर रोड पर सिरसापुर गांव में छापा मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत