लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के पास 16.72 लाख रुपये की पूंजी

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:45 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 11 मार्च तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनके पास कुल 16.72 लाख रुपये की पूंजी है।

पूर्ब मेदिनीपुर में नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने चुनाव आयोग को जमा किये अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई गाड़ी या संपत्ति नहीं है।

66 वर्षीय नेता की कुल चल परिसपंत्ति 16.72 लाख रुपये की है।

2016 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 30.45 लाख रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की थी।

ताजा हलफनामे के अनुसार मुख्यमंत्री के पास 69,255 रुपये नकद हैं वहीं 13.53 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। इनमें 1.51 लाख रुपये उनके चुनाव व्यय खाते में हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) योजना में 18,490 रुपये जमा कर रखे हैं।

बनर्जी के पास केवल नौ ग्राम के जेवर हैं जिनकी कीमत 43,837 रुपये है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा