लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह से मुलाकात: क्या मामता ने अपना रूख नरम किया?

By भाषा | Updated: September 20, 2019 05:35 IST

मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद बनर्जी की उनसे यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह और जून में नीति आयोग की बैठक में शिरकत नहीं की थी। उनकी मोदी से मुलाकात मई 2018 में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि बनर्जी की मोदी से मुलाकात कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की आखिरी कोशिश है।बनर्जी की दिल्ली यात्रा ऐसे वक्त हुयी है जब सीबीआई सारदा घोटाले के सिलसिले में कुमार की तलाश में जुटी हुई है। कुमार बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं है। इन मुलाकातों से कयास लगाए रहे हैं कि क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुखर आलोचक रहीं बनर्जी के रूख में नरमी आ गयी है। 

भाजपा के महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे।’’ इसी ट्वीट के साथ उन्होंने मोदी और शाह से बनर्जी की मुलाकात की दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं और लिखा है कि मोदी और शाह से बनर्जी की मुलाकात को क्या इस अर्थ में लिया जाए? 

कुछ दिन पहले, विजयवर्गीय ने कहा था कि बनर्जी की मोदी से मुलाकात कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की आखिरी कोशिश है। बनर्जी की दिल्ली यात्रा ऐसे वक्त हुयी है जब सीबीआई सारदा घोटाले के सिलसिले में कुमार की तलाश में जुटी हुई है। कुमार बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

ममता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात एक संवैधानिक दायित्व है। इसके अलावा हमारे पास बांग्लादेश और भूटान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा को लेकर मुद्दे हैं तथा बिहार और झारखंड के साथ राज्य की लगती सीमा को लेकर भी मुद्दे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों को शेष देश से जोड़ने वाले संकरे गलियारे का संवेदनशील मुद्दा भी है। इसलिए, उस परिप्रेक्ष्य में गृह मंत्री के साथ बैठक आवश्यक है।’’ 

बुधवार को बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद बनर्जी की उनसे यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह और जून में नीति आयोग की बैठक में शिरकत नहीं की थी। उनकी मोदी से मुलाकात मई 2018 में हुई थी। बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘यह सरकार की सरकार से मुलाकात की थी, जिसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं था।’’ 

उन्होंने पत्रकारों के राजनीतिक सवाल लेने से इनकार कर दिया लेकिन दुर्गा पूजा और नवरात्रों के बाद वापस आने का वादा किया। बनर्जी ने बृहस्पतिवार को शाह से मिलने के अलावा, कांग्रेस नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की। शाम में, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साउथ एवन्यू स्थित बनर्जी के आवास पर उनसे मुलाकात की। यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली। 

बनर्जी ने केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर आए हुए पश्चिम बंगाल काडर के अधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा वह भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर से भी मिली जिनके साथ उन्होंने बंगाल में निवेश के मौकों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट नहीं कर सकीं, क्योंकि गांधी महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यस्त थी। बनर्जी शुक्रवार दोपहर को बंगाल लौट जाएंगी।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों