लाइव न्यूज़ :

राजीव कुमार ने जताई उम्मीद, ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में जरूर आएंगी

By भाषा | Updated: June 8, 2019 15:14 IST

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा है कि यह बेकार की कवायद है क्योंकि आयोग को राज्यों की योजनाओं के समर्थन के लिए किसी तरह का अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा है, ‘‘नीति आयोग के पास वित्तीय अधिकार नहीं है

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आयोग की संचालन परिषद की 15 जून को होने वाली बैठक में शामिल होंगी।

कुमार ने शनिवार को यहां कहा, ‘‘हमने उन्हें पूरे सम्मान के साथ आमंत्रित किया है और मुझे अभी भी उम्मीद है कि वह मेरा व्यक्तिगत निमंत्रण स्वीकार करेंगी और 15 जून की बैठक में शामिल होकर नीति आयोग में और सुधार के लिए अपने विचारों से हमें अवगत कराएंगी।’’

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा है कि यह बेकार की कवायद है क्योंकि आयोग को राज्यों की योजनाओं के समर्थन के लिए किसी तरह का अधिकार नहीं है।

पीएम करेंगे अध्यक्षता 

मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में सूचित किया है।

बनर्जी ने पत्र में लिखा है, ‘‘नीति आयोग के पास वित्तीय अधिकार नहीं है और उसके पास राज्यों की योजनाओं का समर्थन करने के लिए भी अधिकार नहीं हैं। ऐसे में आयोग की बैठक एक बेकार की कवायद है।’’

कुमार ने कहा कि नीति आयोग के पाास प्रोत्साहन देने का अधिकार है और वह प्रतिस्पर्धा तथा सहकारिता के संघवाद के आधार पर आगे बढ़ता है।

इससे पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को तेज करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, निर्यात और निजी निवेश जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

टॅग्स :नीति आयोगममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां