मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने CM से की सुरक्षा की मांग
By स्वाति सिंह | Published: May 11, 2019 01:32 PM2019-05-11T13:32:11+5:302019-05-11T13:32:11+5:30
समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे।
मालेगांव 2008 ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। समीर कुलकर्णी को अक्टूबर 2017 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर खतरे को लेकर कोई विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन तत्काल आधार पर सुरक्षा कवर के लिए सीएम से अनुरोध किया है।
समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे।
Malegaon 2008 blast accused Samir Kulkarni has written a letter to Maharashtra CM demanding security. Sameer Kulkarni was released on bail in October 2017. He has not specified the threat to him but has requested CM for security cover on an urgent basis.
— ANI (@ANI) May 11, 2019
इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया था कि समीर कुलकर्णी धमाके की साजिश रची जाने वाली बैठकों में हिस्सा लेने के लिये इंदौर और नासिक गया था। हालांकि, अक्टूबर 2017 में कोर्ट ने समीर कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इसके बाद उसे इस मामले में 50 हजार रुपये के साथ पर बेल दी थी। इससे पहले इस मालेगांव ब्लास्ट से जुड़े आरोपियों साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित और सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को भी जमानत मिल चुकी थी।