दिल्लीः जेएनयू में पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Published: January 2, 2018 08:06 PM2018-01-02T20:06:25+5:302018-01-02T20:21:05+5:30

जेएनयू के जंगल झेत्र में पेड़ से लटका शव मिला है। इस मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

Male body found in forest area in Jawaharlal Nehru University | दिल्लीः जेएनयू में पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

JNU

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मंगलवार (2 जनवरी) को एक पेड़ से शव लटका हुआ मिला है। शव विश्वविद्यालय के जंगल झेत्र में मिला है। इस मामले की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। 

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने युवक की पहचान रवि प्रवेश की रूप में की है। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए पता चल रहा है कि युवक की मौत 5 से 6 दिन पहले हुई है।


वहीं, पुलिस इस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही घटना को लेकर जांच में भी जुट गई है।  

Web Title: Male body found in forest area in Jawaharlal Nehru University

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे