लखनऊ के आनंदनगर रेलवे कालोनी में बड़ा हादसा, पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2023 01:00 PM2023-09-16T13:00:02+5:302023-09-16T13:03:08+5:30

मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजिनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) एवं अंश (पांच) के रूप में की गई है।

Major accident in Anandnagar Railway Colony Lucknow 5 people died due to roof collapse ofhouse | लखनऊ के आनंदनगर रेलवे कालोनी में बड़ा हादसा, पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

फोटोः वीडियो स्क्रीनशॉट

Highlights बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था।सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे।

लखनऊःउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलमबाग की आनंदनगर रेलवे कालोनी में शनिवार सुबह एक पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आलमबाग के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था। महादेवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजिनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) एवं अंश (पांच) के रूप में की गई है। 

Web Title: Major accident in Anandnagar Railway Colony Lucknow 5 people died due to roof collapse ofhouse

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे