लाइव न्यूज़ :

Mainpuri Lok Sabha by-election 2022: हार के डर से पूरा ‘सैफई परिवार’ एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक घूम रहा, बीजेपी ने कहा-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पराजय का डर सता रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 17:42 IST

Mainpuri Lok Sabha by-election 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से रिक्त हुई है। उपचुनाव के लिए आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को उम्मीदवार बनाया है।भाजपा ने रघुराज शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी सीट सपा का गढ़ है।इटावा स्थित मुलायम का पुश्तैनी गांव सैफई मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है।

Mainpuri Lok Sabha by-election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद के सदस्य और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी अश्वनी त्यागी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार पर तंज कसते हुए बुधवार को दावा किया कि हार के डर से पूरे ‘सैफई परिवार’ को मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक देनी पड़ रही है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ मैनपुरी में उपचुनाव की निगरानी कर रहे प्रदेश भाजपा महासचिव त्यागी ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा ‘सैफई परिवार’ किसी चुनाव में एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक घूम रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि उसे उपचुनाव में भाजपा के हाथों पराजय का डर सता रहा है।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से रिक्त हुई है। इस सीट के लिये उपचुनाव के लिए आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा। सपा ने उपचुनाव में मुलायम की बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने रघुराज शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी सीट सपा का गढ़ है।

इटावा स्थित मुलायम का पुश्तैनी गांव सैफई मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार एकजुट नजर आ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव एक साथ चुनावी रैलियां कर रहे हैं।

हालांकि, पिछले कुछ वर्ष में उनके बीच आपसी मतभेद रहे थे। उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव भी मंच साझा कर रहे हैं। रामगोपाल यादव के 2016 में सपा में वर्चस्व की जंग शुरू होने के बाद शिवपाल के साथ रिश्ते तल्ख हो गये थे। भाजपा विधान परिषद के सदस्य त्यागी ने बातचीत में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में अपहरण, भ्रष्टाचार, रंगदारी, वसूली, जमीनों पर अवैध कब्जों का बड़ा उद्योग चल रहा था और युवाओं का भविष्य खराब हो रहा था।

उन्होंने कहा कि सपा के राज में महिलाओं की सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा था और सामूहिक बलात्कार की वारदात आम हो चुकी थीं। त्यागी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी और सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के सम्मान और सुरक्षा का माहौल दिया गया, खासतौर पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया।

यही वजह है कि आज वे देर रात में भी बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर होने की वजह से देश-विदेश के बड़े उद्योगपति अब राज्य में निवेश करने को तैयार हैं। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

टॅग्स :उपचुनावमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादवमैनपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी