लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनावः सपा ने मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2022 13:06 IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुभासपा ने मैनपुरी से रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया है।समाजवादी पार्टी ने यहां से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार आधिकारिक घोषणा की। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है, ‘‘समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 हेतु डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया है।’’

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है।

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये बुधवार को प्रत्याशी घोषित कर दिये। इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने के बाद उससे अलग हुई सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर की ओर से यहां जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया है।

उधर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिलेगा। मौर्य ने बुधवार संवाददाताओं से बातचीत में कहा ''नेताजी मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के बडे़ नेता थे। उनके निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर अब भाजपा का कमल खिलेगा।''

उप मुख्यमंत्री ने कहा ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेताजी का कितना सम्मान करते थे, इस बात का अन्दाजा इससे लगा सकते हैं कि हैं कि वह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में नेताजी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने नहीं गये थे।'' गौरतलब है कि मैनपुरी से सांसद तथा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पिछली 10 अक्टूबर को 82 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।

टॅग्स :डिंपल यादवमानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा

भारतबाल-बाल बचीं डिंपल यादव, इंडिगो विमान में अचानक आई खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर समय रहते टला हादसा

भारतVIDEO: डिंपल यादव पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले मौलाना को टीवी स्टूडियो में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीटा गया

भारतMilkipur By Election: जातीय समीकरण मजबूत करने में जुटी भाजपा और सपा! डिंपल यादव ने रोड शो कर अजीत प्रसाद को जिताने की अपील की

भारतअखिलेश यादव अब पार्टी में महिलाओं को देंगे बढ़ावा! समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का गठन, संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह