लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे पर आज और कल छह घंटे बंद रहेगा मुख्य रनवे, यह है वजह

By भाषा | Updated: April 9, 2018 13:36 IST

मुख्य रनवे 9/27 के बंद से होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है , क्योंकि विभिन्न एयरलाइन कंपनियों की विभिन्न सेवाएं इसके चलते बाधित होंगी।

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैलः मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन दो दिन के लिए प्रभावित रहेगा। हवाईअड्डे की परिचालक कंपनी ने आज घोषणा की है कि मानसून से पहले रखरखाव के काम के लिए हवाईअड्डे का मुख्य रनवे आज और कल छह-छह घंटे के लिए बंद रहेगा। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रनवे 9/27 के बंद से होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है , क्योंकि विभिन्न एयरलाइन कंपनियों की विभिन्न सेवाएं इसके चलते बाधित होंगी। यह भी पढ़ेंः दिल्ली एयरपोर्ट पर कैटरिंग वाहन से टकराया विमान, लखनऊ में एक अन्य की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

उल्लेखनीय है कि मुंबई हवाईअड्डा निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का मुख्य आधार केंद्र है और वह अपनी कई घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन यहां से करती है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ( मायल) ने रनवे बंद होने से लगभग एक घंटा पहले जारी एक बयान में कहा , ‘‘जीवीके मायल द्वारा संचालति छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का मुख्य रनवे नौ और 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक परिचालन में नहीं रहेगा क्योंकि इन पर मानसून से पहले का रखरखाव संबंधी काम किया जाना है।’’ बयान के मुताबिक यात्रियों से अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है