लाइव न्यूज़ :

इस साल नवंबर में वाराणसी में आयोजित होगा महिंद्रा कबीरा महोत्सव

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुआ ‘महिंद्रा कबीरा महोत्सव’ इस वर्ष 26 नवंबर से 28 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। आयोजक ‘टीमवर्क आर्ट्स’ ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल टीके की दोनों खुराक ले चुके कम लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 15वीं शताब्दी के संत कबीर के विचारों के अलावा शास्त्रीय और लोक संगीत की कई गतिविधियों, भाषण, कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, भारतीय शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली, निराली कार्तिक, सितार वादक पुरबायन चटर्जी, मलयाली गायिका गायत्री अशोकन, कर्नाटक गायक और वायलिन वादक द्वय रंजनी गायत्री और लोक कवि जुम्मा खान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कबीरा महोत्सव में एम के रैना के लोकप्रिय नाटक “कबीरा खड़ा बाजार में” का मंचन भी किया जाएगा।

‘टीमवर्क आर्ट्स’ के प्रबंध निदेशक संजय रॉय ने कहा कि कबीर की शिक्षा समावेशी और व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हर साल महिंद्रा कबीरा महोत्सव में कबीर के समावेशी दर्शन और परंपराओं का जश्न मनाया जाता है, जिसमें संगीत के प्रशंसकों से लेकर सत्य की खोज में निकले दार्शनिक तक शामिल होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत