महाराष्ट्र: काफी हद तक सूख चुके कुएं से पानी निकालने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2022 17:47 IST2022-04-06T17:36:58+5:302022-04-06T17:47:46+5:30

महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला काफी हद तक सूख चुके कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।

Maharashtra Woman Risks Life To Fetch Water From Almost Dry Well Watch Video | महाराष्ट्र: काफी हद तक सूख चुके कुएं से पानी निकालने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, देखें वीडियो

महाराष्ट्र: काफी हद तक सूख चुके कुएं से पानी निकालने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी, देखें वीडियो

Highlightsमहाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव से सामने आए एक वीडियो में एक महिला कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।जिस कुएं से महिला पानी निकालने की कोशिश कर रही है वो काफी हद हद तक खाली हो चुका है।

नासिक: गर्मी के मौसम में हर साल देश के किसी न किसी कोने से आमजन की जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी निकालने के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही आलम इस साल भी नजर आ रहा है। गर्मी का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। इसी के साथ जनता को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, भारत में ऐसे कई राज्य हैं, जहां गर्मी के कारण पानी की काफी समस्या हो जाती है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को सोहित मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह तस्वीर महाराष्ट्र के त्रयम्बकेश्वर के पास मेटघर गांव की है। पीने के लिए पानी नहीं है, महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर पानी भर रही हैं। यह सब 2022 में हो रहा है! केंद्र बनाम राज्य, हिन्दू मुस्लिम और ईडी-सीबीआई जैसे बड़े मुद्दों के बीच महाराष्ट्र के ऐसे मूलभूत मुद्दे खो गए हैं।" बता दें कि इस वीडियो में एक महिला काफी हद तक सूख चुके कुएं से अपनी जान की बाजी लगाते हुए पानी निकालते हुए नजर आ रही है।

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब महाराष्ट्र जैसे राज्य से पानी की किल्लत को लेकर इस तरह की तस्वीरें या वीडियो सामने आ रहे हैं। हर साल गर्मी के मौसम में महाराष्ट्र सहित कई सूखे राज्यों में आमजन को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी परेशानियां होती हैं। कई जगह तो पानी के टैंकर भी लोगों की प्यास बुझाने में फेल हो जाते हैं। यही नहीं, पानी की कमी के कारण गर्मियों में देश के किसानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Web Title: Maharashtra Woman Risks Life To Fetch Water From Almost Dry Well Watch Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे