लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया, राज्य में अब तक 1574 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 11, 2020 17:53 IST

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1574 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 110 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है।लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री के साथ राज्यों की मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घर पर ही रहें और जब बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा और यह 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। राज्य इस कठिन समय में भी देश को रास्ता दिखाएगा।

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन मरीजों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है , वे कई बीमारियों से ग्रस्त थे और आखिरी चरण में अस्पताल आए थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुंबई में मिले कोरोना वायरस संक्रमित करीब एक हजार मरीजों में से 60 से 70 प्रतिशत में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आए सोमवार को 5 सप्ताह हो जाएंगे। हम कह सकते हैं कि अब तक हम कुछ हद तक मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को रोकने में सफल रहे हैं।

बता दें कि सबसे पहले ओडिशा ने पहले लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 1574 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है, जिसमें 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 188 लोग ठीक हो चुके हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से अब तक 7500 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 242 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है। हालांकि पूरे देश में अब तक 652 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारतMaharashtra में कोरोना के 13 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

भारतमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,281

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन