महाराष्ट्र: राज्य में मेगा तबादलों की तैयारी! 3 और IAS के ट्रांसफर को सीएम उद्धव ठाकरे की हरी झंडी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 7, 2019 07:56 AM2019-12-07T07:56:59+5:302019-12-07T07:56:59+5:30

Uddhav Thackeray govt: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार बड़े तबादलों की तैयारी में है, सीएम ने दी तीन आईएएस के ट्रांसफर को मंजूरी

Maharashtra: Uddhav Thackeray govt is ready for major reshuffle, 3 IAS transfer has been approved | महाराष्ट्र: राज्य में मेगा तबादलों की तैयारी! 3 और IAS के ट्रांसफर को सीएम उद्धव ठाकरे की हरी झंडी

उद्धव ठाकरे सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी में

Highlightsउद्धव ठाकरे ने दी तीन आईएएस के ट्रांसफर को मंजूरीठाकरे सरकार महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी में

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फड़नवीस सरकार के कार्यकाल की परियोजनाओँ की समीक्षा करने का निर्णय करने के साथ ही अब पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस की मर्जी वाले अधिकारियों को दूर करने का काम शुरू कर दिया है। 

मंत्रिमंडल का विस्तार होते ही बड़े पैमाने पर तबादले किए जाने के आसार हैं। इस सिलसिले में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें मुंबई महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी भी शामिल हैं। ठाकरे ने 2 दिन पहले मराठवाड़ा के 2 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे। 

अश्विनी जोशी को समग्र शिक्षा अभियान परियोजना का निदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर एस.एम. कांकानी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक आयुक्त सुमन चंद्रा को बुलढाणा का जिलाधिकारी नियुक्त किया हया है। 

अश्विनी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस की काफी भरोसेमंद मानी जाती हैं। उन्हें मुंबई मनपा के कामकाज पर नजर रखने के लिए ही भेजा गया था। मनपा में सत्ताधारी शिवसेना ने उनसे एक चिकित्सा योजना का काम ठीक से नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन जोशी ने कार्रवाई करने के बजाय उक्त ठेकेदार को एक और मौकादेने का निर्णय किया।

इसके चलते शिवसेना ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास किया था। जोशी के पास चिकित्सा और घन कचरा विभाग की जिम्मेदारी थी।

गुरुवार को ही मुख्यमंत्री ने मुंबई मनपा के मुख्यालय में समन्वय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर जरूरी जानकारी प्राप्त की थी। उसके 24 घंटे के अंदर अश्विनी जोशी का तबादला किया गया।

Web Title: Maharashtra: Uddhav Thackeray govt is ready for major reshuffle, 3 IAS transfer has been approved

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे