लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में चोर की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:38 IST

Open in App

ठाणे, पांच नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में तीन लोगों को कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसने एक रेस्टोरेंट में घुसकर उनके मोबाइल फोन चुराए थे।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने कहा कि शमशीद्दीन आसिफ शेख और उसके एक साथी ने बुधवार तड़के बालाजी नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर सोये हुए कर्मचारियों के मोबाइल फोन चुरा लिए थे।

शिंदे ने कहा कि शोर सुनाई देने पर कर्मचारी उठ गए और अपना फोन वापस मांगने लगे।

उन्होंने कहा कि फोन वापस न देने पर कर्मचारियों ने शेख पर नुकीले हथियारों से हमला किया।

अधिकारी ने कहा कि शेख की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी भाग निकला।

उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में अशरफ इदरीस खान (25), सुरेश जयकिशन वर्मा (28) और अजय अंबिका प्रसाद वर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस वारदात के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल