लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शिरडी जाने से रोका गया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:19 IST

Open in App

पुणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और उनके संगठन के एक दर्जन से अधिक सदस्यों को बृहस्पतिवार को शिरडी जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया।

वे लोग साईबाबा मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को हटाने के लिए शिरडी जा रहे थे, जिस पर लिखा है कि श्रद्धालु ‘‘सभ्य तरीके के’’ वस्त्र पहनें।

देसाई ने बाद में कहा कि यदि 31 दिसंबर तक बोर्ड नहीं हटाया गया, तो वह फिर शिरडी जाएंगी।

देसाई द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा किए जाने के बाद उन्हें 11 दिसंबर तक अहमदनगर के शिरडी में प्रवेश करने से मना किया गया था।

देसाई और उनके संगठन भूमाता ब्रिगेड के 15-16 सदस्यों को अहमदनगर पुलिस ने सूपा गांव के पास हिरासत में ले लिया ,जब वे शिरडी जा रहे थे।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाटिल ने कहा, “हमने सभी कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार शाम को छोड़ दिया और उन्हें पुणे जिले की सीमा पर पहुंचा दिया।”

देसाई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें बताया गया था अगर वह शिरडी की तरफ जाती हैं तो उन्हें और उनके साथियों को खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा, “हम मंदिर न्यास से आग्रह करते हैं कि 31 दिसंबर तक बोर्ड हटा दें। अगर बोर्ड नहीं हटाए गए, तो हम फिर से शिरडी जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह