लाइव न्यूज़ :

CAA, NRC पर महाराष्ट्र बंद: प्रकाश आंबेडकर की पार्टी VBA ने आहूत की, बसों पर पथराव हुआ, हजारों कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Updated: January 24, 2020 16:37 IST

राज्य भर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। मुंबई में यातायात बाधित करने की कुछ घटनाओं और पथराव की छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर शहर में बंद का कोई खास असर नहीं देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात लोगों ने मार्ग संख्या 362 पर कुर्ला स्टेशन की ओर जाने वाली बस पर पथराव किया।आंबेडकर ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कल रात से ही हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देशभर में प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी द्वारा शुक्रवार को आहूत ‘महाराष्ट्र बंद’ के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में पथराव की घटनाएं सामने आयी हैं और इस दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं एवं जनजीवन पर खास असर नहीं पड़ा।

राज्य भर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। मुंबई में यातायात बाधित करने की कुछ घटनाओं और पथराव की छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर शहर में बंद का कोई खास असर नहीं देखने को मिला।

आंबेडकर ने दावा किया कि गुरुवार रात के बाद से अब तक मुंबई में वीबीए के करीब 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर चेम्बुर में स्वस्तिक पार्क के निकट अज्ञात लोगों ने एक ‘बेस्ट’ बस पर पथराव किया और ठाणे के तीन हाथ नाका पर बड़ी संख्या में वीबीए समर्थक एकत्र हुए।

बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 9.15 बजे हुआ जब कुछ अज्ञात लोगों ने मार्ग संख्या 362 पर कुर्ला स्टेशन की ओर जाने वाली बस पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि बस का चालक विलास दभाड़े इसमें घायल हो गया और उसे उपनगरीय गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में ले जाया गया। बस के किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कई वीबीए कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में ले लिया जब घाटकोपर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर उन्होंने कुछ वाहनों को रोकने की कोशिश की। वित्तीय राजधानी मुंबई में मध्य एवं पश्चिमी रेलवे दोनों की उपनगरीय और बाहरी ट्रेन सेवाएं, मेट्रो, मोनोरेल सेवाएं, टैक्सी और ऑटो-रिक्शा की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बातया कि कुर्ला, सायन-ट्रॉम्बे रोड, बाइकला, दादर, वडाला और अंधेरी जैसे इलाकों में बंद का आशिंक असर देखा गया। पुलिस ने बताया कि सोलापुर और औरंगाबाद जिलों में नगरीय बसों पर पथराव की घटनाएं सामने आयी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोलापुर में दो अज्ञात लोगों ने बुधवार पेठ के पास एक बस पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

फौजदार चावड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो अज्ञात लोगों ने सुबह करीब नौ बजे एक सिटी बस पर पथराव किया, जिससे बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।" पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद शहर में एक बस पर पथराव किया गया, जिसमें खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए।

उन्होंने बताया कि बंद को पुणे और अहमदनगर जिलों में बहुत ही खराब प्रतिक्रिया मिली। वहां सार्वजनिक परिवहन अप्रभावित रहा, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठान और स्कूल खुले रहे। अधिकारियों ने बताया कि 20 से 24 लोगों के एक समूह ने पुणे के सिंहगढ़ रोड पर दांडेकर पुल के पास एक सड़क को अवरुद्ध करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही उन्हें तितर-बितर कर दिया गया।

पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड के यातायात विभाग के प्रमुख अनंत वाघमारे ने कहा, ‘‘हमारी सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।’’ संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र शिसेव ने कहा कि पुणे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच, आंबेडकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से हम विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से लोगों को जो बताना चाहते थे, हमने बता दी है। जब कोई परिवार वित्तीय संकट से गुजरता है, तो उस परिवार के लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है।’’

आंबेडकर ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कल रात से ही हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। मेरे पास सटीक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन मुंबई में सुबह तक लगभग 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। मैंने बार-बार कहा है कि कोई हिंसा नहीं होगी।’’

प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्त्व वाली पार्टी वीबीए ने दावा किया है कि मजदूर संघों के अलावा 50 से अधिक राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। आम्बेडकर ने कहा कि कई गैर सरकारी संगठन और नागरिक समूहों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं लेकिन किसी राजनीतिक दल ने अब तक ऐसा नहीं किया है। इसलिए वे प्रदर्शन कर रहे है। अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। 

टॅग्स :मुंबईनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टप्रकाश आंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया