लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को और पद्म पुरस्कार मिलने चाहिए थे : संजय राउत

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:30 IST

Open in App

मुंबई, 26 जनवरी शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में देश और दुनिया में योगदान देता है लेकिन इस साल राज्य को महज छह पद्म पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि इस साल ‘‘महाराष्ट्र से कम से कम 10-12 लोगों को’’ सम्मान मिलना चाहिए था।

देश के नागरिक सम्मान तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, जन मामलों, लोक सेवा, व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में योगदान के लिए दिए जाते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 119 पद्म पुरस्कारों.... सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

महाराष्ट्र से इस साल रजनीकांत श्रॉफ, सिंधूताई सपकल, गिरिश प्रभूने, नामदेव काम्ब्ले, परशुराम गंगवाने और जसवंतिबेब पोपट को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं।

राज्य में फिलहाल कांग्रेस और राकांपा गठबंधन के साथ सरकार में शामिल शिवसेना के नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र से छह लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। हम सभी को आश्चर्य हो रहा है। महाराष्ट्र इतना बड़ा है। वह देश और दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान करता है।’’

राउत ने कहा कि जिस कोविड-19 टीके के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार सिर ऊंची करके चल रहे हैं उसका निर्माण महाराष्ट्र, पुणे में हो रहा है। वह पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में कोविशील्ड टीके के निर्माण के संदर्भ में बोल रहे थे।

राउत ने कहा, ‘‘ऐसे राज्य को सिर्फ छह पद्म पुरस्कार मिले हैं।--- हमें लगता है कि महाराष्ट्र से कम से कम 10-12 लोगों को सम्मान मिलना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा